• Fri. May 10th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

इस हफ्ते है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा

अक्टूबर महीने में एक दुर्लभ मौका आने वाला है। 28-29 अक्टूबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 14 अक्टूबर को लगे सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद यह लगेगा। नासा के मुताबिक चंद्र ग्रहण पूर्णिमा चरण में होता है। जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में स्थित होती है तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा की सतह धुंधली हो जाती है। कभी-कभी कुछ घंटों के लिए चंद्रमा की सतह एकदम लाल हो जाती है।हर चंद्र ग्रहण पृथ्वी के आधे हिस्से में दिखाई देता है। इसके तारीख की बात करें तो आंशिक चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर 2023 को होगा। भारत में यह 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटो में दिखेगा। चंद्र ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। आधी रात के आसपास भारत के सभी इलाकों में यह दिखाई देगा। ग्रहण 1 घंटा 19 मिनट तक चलेगा। अगला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो 7 सितंबर 2025 को भारत में दिखेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया के नीचे आ जाता है। इससे पहले 8 नवंबर 2022 को भारत ने पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा था। इस चंद्र ग्रहण का उम्ब्रा फेज यानी सबसे गहरी छाया का समय 29 अक्टूबर को 1:05 am से शुरू होगा और 29 अक्टूबर को 2:24 am पर खत्म होगा।

  1. 2023 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
    साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 की रात को लगेगा।
  2. कब होता है चंद्र ग्रहण?
    पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान पृथ्वी की परछाई चांद पर पड़ती है।
  3. चंद्र ग्रहण की टाइमिंग क्या है?
    चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को 11:31 PM से शुरू होगा जो कि 29 अक्टूबर 3:36 AM पर खत्म होगा।
  4. क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
    आधी रात के आसपास भारत के सभी इलाकों में यह दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *