• Fri. May 17th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

सरकार ने घरेलू नेचुरल गैस के दाम 6.5% बढ़ाए:अक्टूबर महीने के लिए ₹765 प्रति mmBtu हुई कीमत

पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री ने शनिवार को डोमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब डोमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमत अक्टूबर महीने के लिए 6.5% बढ़ाकर $9.20/mmBtu (मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) यानी 765.23 रुपए प्रति mmBtu कर दी गई है। नई कीमतें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।सरकार ने लगातार दूसरे महीने डोमेस्टिक नेचुरल गैस के दाम बढ़ाए सितंबर में डोमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमत $8.60/mmBtu यानी 715.33 रुपए प्रति mmBtu थी। केंद्र सरकार ने लगातार दूसरे महीने में डोमेस्टिक नेचुरल गैस के दाम बढ़ाए हैं। घरेलू नेचुरल गैस की कीमत में इस बढ़ोतरी से गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की लागत बढ़ जाएगी।CNG और PNG की कीमतों में भी हो सकती है बढ़ोतरी
ऐसे में गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां भी कीमत में इजाफा कर सकती हैं। अगर कंपनियों ने कीमत बढ़ाई तो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। फिर इसका असर कंज्यूमर यानी आम आदमी पर पड़ेगा।घरेलू नेचुरल गैस की कीमत तय करने का नया फॉर्मूलापहले घरेलू नेचुरल गैस की कीमत दुनिया के 4 बड़े गैस ट्रेडिंग हब-हेनरी हब, अलबेना, नेशनल बैलेसिंग प्वाइंट (UK) और रूसी गैस की कीमत के आधार पर तय होती थीं।अब घरेलू नेचुरल गैस की कीमत इंडियन क्रूड बास्केट की कीमत के आधार पर तय होती है।पहले हर 6 महीने पर गैस की कीमत होती थीं।अब हर महीने गैस की कीमत तय की जाती हैं।पहले दुनिया के चारों गैस ट्रेडिंग हब के पिछले एक साल की कीमत का औसत निकाला जाता है। फिर इसे तीन महीने के अंतराल पर लागू किया जाता है।अब घरेलू नैचुरल गैस की कीमत के लिए इंडियन क्रूड बास्केट की पिछले एक महीने की कीमत को आधार बनाया जाता है।सरकार ने नया फॉर्मूला तय करने के लिए किरीट पारिख की अध्यक्षता में अक्टूबर, 2022 में कमेटी बनाई थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही सरकार ने ये फॉर्मूला तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *