• Thu. May 9th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

वोट डालने से पहले ऑनलाइन चेक कर लें ये जानकारी, गलती करने पर पोलिंग बूथ में नहीं होगी एंट्री!

दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। ऐसे में आपको पोलिंग बूथ पर पहुंचने से पहले ही कुछ जानकारी चेक कर लेनी चाहिए। कई बार होता है कि आप बिना पोलिंग बूथ चेक किए ही आस-पास या पुराने पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएंगे तो आपको एंट्री नहीं करने दी जाएगी। आज हम आपको पोलिंग बूथ चेक करने का ऑनलाइन प्रोसेस बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आपके लिए घर बैठे हर जानकारी चेक करना काफी आसान हो जाएगा।पोलिंग बूथ चेक करना चाहते हैं तो आपको वोटर पोर्टल की ऑफिशिल साइट (https://voters.eci.gov.in/) पर जाना होगा। यहां आपको ईमेल या मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको Find Polling Station पर क्लिक करना होगा। यहां आपको पूछी जाने वाली पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। ये जानकारी आपको बहुत ध्यान से पढ़नी होगी क्योंकि इसके बाद ही आपको जानकारी दी जाएगी।Voter Helpline App का भी इस्तेमाल आप कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसी ऐप में आपको ‘Find Your Polling Station’ का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके बाद आपको कुछ जानकारी शेयर करनी होगी, इसमें राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र से संबंधित होगी। सभी चीजें दर्ज करने के बाद आपको पोलिंग बूथ फाइंड पर क्लिक करना होगा और आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *