• Mon. May 13th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की ये 5 बड़ी उपलब्धि

इंडियन प्रीमीयर लीग 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा की जगह अब हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब को अपने नाम किया है। ऐसे में आइए जानते हैं रोहित शर्मा की कप्तानी ये 5 बड़ी उपलब्धियां जिसे हार्दिक पंड्या कभी हासिल नहीं कर पाएंगे।रोहित शर्मा किसी भी टीम को अपनी कप्तानी में पांत खिताब जिताने वाले पहले कप्तान हैं। मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में उन्होंने पांच बार खिताबी जीत दिलाई। इससे पहले और किसी भी खिलाड़ी ने मुंबई ने को यह उपलब्धि नहीं दिलाई है।रोहित शर्मा ने आईपीएल में 6 हजार रन के आंकड़े को पार किया है। वहीं हार्दिक पंड्या एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं। ऐसे में उनके लिए 6 हजार रन के आंकड़े को पार करना काफी मुश्किल होगा। रोहित शर्मा के नाम मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन दर्ज है।रोहित मुंबई इंडियंस के लिए रिकी पोंटिंग के बाद कप्तानी संभाली थी। अपने पहले ही सीजन में रोहित शर्मा ने ना सिर्फ मुंबई को चैंपियन बनाया था, इसी साल रोहित की कप्तानी में टीम ने चैंपियंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया था।रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक कप्तानी संभालने कप्तान बने हैं। रोहित साल 2013 में टीम के कप्तान बने थे। इसके बाद से वह एक दशक तक टीम की अगुवाई की जिसमें उन्होंने 5 बार टीम को चैंपियन बनाया।रोहित शर्मा आईपीएल में पहले ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। रोहित अपनी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी में धमाल मचा चुके हैं। रोहित ने साल 2009 में हैट्रिक लेकर अपना कमाल दिखाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *