• Fri. May 10th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा सीट से दर्ज की जीत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के अपने करीब प्रतिद्वंदी अभिषेक चौधरी को मात दी है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को विधानसभा चुनाव में 147913 वोट मिले। वहीं, अभिषेक चौधरी को 97746 वोट हासिल हुए। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले भाजपा के बागी आशु सिंह सुरपुरा 55,159 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने साल 2013 में राजनीति में प्रवेश किया था। हालांकि, राजनीति में प्रवेश करने से पहले राठौर ने 23 वर्षों तक सेना में अपनी सेवाएं दी। वह  शीर्ष निशानेबाज और पूर्व ओलंपिक रजत पदक विजेता भी हैं।  हालांकि, राजनीति में प्रवेश करने से पहले उन्होंने साल 2013 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उन्होंने साल 2004 में एथेंस ओलंपिक में डबल ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता था।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने साल 2014 में जयपुर ग्रामीण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। हालांकि, नवंबर 2014 में उन्होंने सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2017 में युवा मामलों और खेल मंत्रालय के लिए स्वतंत्र प्रभार के साथ कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया। भाजपा ने एक बार फिर से साल 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से उन पर भरोसा जताया और उन्होंने फिर से इसी सीट पर जीत दर्ज की।राज्यवर्धन सिंह को साल 2003 में निशानेबाजी के लिए अर्जुन अवार्ड मिला चुका है। साल 2005 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड के सम्मानित किया गया था। इसके अलावा राठौर को अति विशिष्ठ सेवा मेडल और 2004 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *