• Mon. May 20th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत में ₹1,384 की उछाल:इस साल ₹9,656 बढ़कर ₹73,008 पहुंची, चांदी ₹84,215 रुपए प्रति किलोग्राम हुई

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 10 मई को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24K सोने की कीमत 1,384 रुपए बढ़कर 73,008 रुपए हो गई है। वहीं एक किलो चांदी 1,873 रुपए महंगी हुई है। ये 84,215 रुपए में बिक रही है।इस साल अब तक सोने के दाम 9,656 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था। वहीं इस महीने सोने के दामों में करीब 00 रुपए का इजाफा हुआ है। उधर, चांदी भी 10,820 रुपए महंगी हो चुकी है। 1 जनवरी 2024 को एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए थे। हालांकि पिछले दिनों अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव कम हुए थे।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,240 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,090 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,090 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,850 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,140 रुपए है।

सोने की कीमतों में तेजी की 3 वजहें:

  • सोने का भारतीय संस्कृति में एक अलग स्थान है। यह विभिन्न उत्सवों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर शादी के मौसम और दिवाली के दौरान। जैसे-जैसे ये शुभ अवसर नजदीक आते हैं, सोने की मांग बढ़ने लगती है, जिससे इसकी कीमत पर दबाव बढ़ जाता है। आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए आज इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
  • सोने की कीमत अक्सर करेंसी एक्सचेंज रेट से प्रभावित होती है। जब भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो यह भारतीय खरीदारों के लिए सोना अधिक महंगा बना देता है। अभी 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत 83.49 रुपए है।
  • अमेरिका में बढ़ते बेरोजगारी के दावों के बीच ब्याज दरों में कटौती की वजह से सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। आज स्पॉट गोल्ड 1.14% की तेजी के साथ 2,335 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर 0.8% की बढ़त लेकर 2,340 डॉलर प्रति औंस पर था।

2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना
विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *