• Mon. May 20th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

सोना 62 हजार और चांदी 71 हजार के करीब आई

सोने-चांदी के दामों में आज यानी, 10 जनवरी को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 168 रुपए सस्ता होकर 62,247 रुपए पर आ गया है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 46,685 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।चांदी में भी आज गिरावट देखने को मिली है। ये 545 रुपए सस्ती होकर 71,295 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 71,840 रुपए पर थी। बीते महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही हो। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है।इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *