• Tue. May 21st, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

Crossbeats ने भारतीय मार्केट में नई स्मार्टवॉच लॉन्च की खासतौर से महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है

Crossbeats ने भारतीय मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। Diva स्मार्टवॉच को खासतौर से महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है। इसे दो कलर्स रोज गोल्ड और सिल्वर में उपलब्ध कराया गया है। यह स्टाइल और फंक्शनैलिटी का कॉम्बो है। इसमें कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि जो महिलाएं खुद को फिट रखना पसंद करती हैं या फिर जिन्हें ऑफिस में खुद को दूसरों से अलग दिखाना है, उनके लिए यह वॉच एकदम सही है।
इसका केस डिजाइन काफी अच्छा है। इसमें प्रीमियम मेटल फिनिश दी गई है और 46 प्रीशियस स्टोन लगे हैं। डिजाइन के अलावा कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जिसके जरिए फिटनेस का पूरा ख्याल रखा जा सकता है। इसके अलावा ब्लूटूथ से इसे फोन से कनेक्ट किया जा सकेगा और फिर कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसमें क्लियर वॉयस के लिए AAC 3W स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें यूजर्स को अलर्ट्स और नोटिफिकेशन भी मिलेंगी।100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ लाइफस्टाइल को हेल्दी रखा जा सकता है। साथ ही फिटनेस को ट्रैक किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं जो आपके मूड और स्टाइल के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। इस स्मार्टवॉच से आप ब्लड प्रेशर, SpO2 लेवल, स्लीप पैटर्न समेत कई अन्य चीजें माप सकते हैं।बैटरी लाइफ की बात करें तो इसके साथ 7 दिन तक की दमदार बैटरी लाइफ दी गई है। साथ ही 25 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। जो लोग स्टाइल के साथ-साथ अपनी हेल्थ का भी ख्याल रखना पसंद करते हैं उनके लिए यह एक परफेक्ट विकल्प बन सकता है। Diva स्मार्टवॉच में वेदर फोरकास्ट, कैलेंडर एक्सेस, म्यूजिक कंट्रोल और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Siri और OK Google जैसे वॉयस अस्सिटेंट को सपोर्ट करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *