• Tue. May 21st, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

प्रत्येक बूथ पर भाजपा का परचम फहराना है – सूरसागर विधायक जोशी

भारतीय जनता पार्टी सूरसागर विधानसभा के चारांे मण्डलों की बैठक जोधपुर लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री डा. महेन्द्र कुमावत, सूरसागर विधानसभा संयोजक उपेन्द्र दवे, लोकसभा पालक महेन्द्र मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र देव, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत मंचासीन मौजूद रहे। सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की गई और बूथ स्तर पर भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत व केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार को गति देने के निर्देश दिये गये। सूरसागर विधायक जोशी ने कहा कि जनता के वोटो की ताकत से 500 वर्ष पूराना सपना पूरा हुआ। जन्मदिवस पर प्रभु राम टेंन्ट में नही ं भव्य व द्विव्य मन्दिर में विराजमान है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार से आमजन हर्ष व उल्लास से रामजी का पर्व मना रहे है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर जाकर बूथ समिति के साथ गली-गली जाकर प्रचार-प्रसार करें और कार्यकर्ता अपना सर्वस्व लगाकर पोलिंग बढ़ाते हुए प्रत्येक बूथ पर भाजपा का परचम फहराना है। हम सभी को गर्व है कि हम विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *