• Tue. May 21st, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

शिल्पा शेट्टी ने की नवरात्रि की पूजा,अपने घर हर त्योहार धूमधाम से मनाती हैं।

 देश भर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। घर-घर में मां की पूजा हो रही है और ज्योत जलाई जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कैसे पीछे रह सकती हैं। शिल्पा शेट्टी उन स्टार्स में शामिल हैं जो अपने घर हर त्योहार धूमधाम से मनाती हैं।हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ मिलकर घर में माता रानी की चौकी लगाई और आरती करती नजर आई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माता रानी की आरती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में माता की मूर्ति और ढेर सारा प्रसाद नजर आ रहा है,  इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणि नमोस्तुते। आप सभी को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं।शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में जज के किरदार में नजर आ रही हैं। हाल ही में शो के सेट पर साउथ स्टार रवि तेजा पहुंचे थे। इस मौके पर शिल्पा ने एक्टर संग खूब मस्ती की थी। शिल्पा शेट्टी ने रवि तेजा के साथ उनकी फिल्म के गाने एक दम एक दम  पर डांस करते हुए वीडियो साझा किया था।वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी हाल ही में फिल्म सुखी में नजर आई थी। अब वह जल्द ही रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगी। इस फिल्म से डायरेक्टर का ओटीटी डेब्यू होगा। इसमें शिल्पा के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय लीड रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह दिवाली पर रिलीज हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *