• Tue. May 21st, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक, बीजेपी नेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

बिहार बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। बीजेपी नेता अभी हाल तक काफी स्वस्थ्य थे। उन्होंने हाल में मुजफ्फरपुर का दौरा भी किया था। बिहार सरकार में उद्योग मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल शाहनवाज हुसैन का इलाज जारी है।बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना है कि आज शाम को साढ़े चार बजे उनको अस्पताल में लाया गया है। ईसीजी जांच के दौरान पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। हालांकि, डॉक्टरों की ओर से अभी भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। शाहनवाज हुसैन सबसे कम उम्र में केंद्र सरकार में मंत्री बने थे। उस समय वाजपेयी की सरकार थी।शाहनवाज का इलाज जारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहनवाज हुसैन का इलाज जारी है। उन्हें प्रसिद्ध डॉक्टर जलील पार्कर की निगरानी में रखा गया है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। उसके बाद शाहनवाज की स्थिति में सुधार देखा गया है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। चिकित्सकों की एक डेडिकेटेड टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। शाहनवाज हुसैन बीजेपी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। बिहार में उद्योग मंत्री बनने के बाद उन्होंने कई परिवर्तन किए। उद्योग विभाग में उन्होंने क्रांति लाई। इथेनॉल फैक्ट्री से लेकर देश-विदेश के निवेशकों से मुलाकात की। वे फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।2014 के चुनाव में जहां बीजेपी ने मोदी लहर में बड़ी जीत दर्ज की। शाहनवाज हुसैन चुनाव हार गए। 2006 में वे उपचुनाव के जरिए संसद पहुंचे थे। 2014 में उनकी हार के बाद पार्टी ने उन पर ध्यान देना बंद किया। हालांकि, इस दौरान भी वे समर्पण के साथ पार्टी की सेवा करते रहे। 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू के साथ बंटवारे में चली गई। उस समय नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा थे। 2020 में पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें विधान परिषद भेजा। शाहनवाज हुसैन मंत्री भी बने। उन्हें नीतीश कुमार की सरकार में काम करने का मौका मिला। उसके कुछ ही दिन बाद नीतीश कुमार ने सरकार आरजेडी के साथ बना ली। शाहनवाज हुसैन इन दिनों विधान परिषद में पार्टी के मुद्दे उठाते हैं। फिलहाल, पूरे बिहार का दौरा करते हैं। नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर रहते हैं।आईसीयू में शिफ्ट हुए शाहनवाज ध्यान रहे कि शाहनवाज हुसैन को हाल के दिनों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। शाहनवाज हुसैन को वहां डॉक्टरों ने देखा। उसके बाद उन्हें पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह दी थी। हालांकि, शाहनवाज हुसैन लगातार पार्टी में एक्टिव थे। अभी हाल में उन्होंने भागलपुर का दौरा किया था। मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती शाहनवाज का इलाज कर रहे डॉक्टर ने जानकारी दी है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्हें एडमिट किया गया है। उनकी एंजियोप्लास्टी कर दी गई है। हुसैन को अभी आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। वहीं उनकी देखरेख की जा रही है। उनका इलाज चल रहा है।शाहनवाज हुसैन मुंबई दौरे पर पहुंचे थे। वे बांद्रा के विधायक और बीजेपी मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर गये थे। वहां मुलाकात चल रही थी। दोनों नेता बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान शाहनवाज हुसैन को कुछ परेशानी महसूस हुई। उसके बाद जब दिक्कत बढ़ गई तो बीजेपी के स्थानीय नेता ने शाहनवाज हुसैन को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ। फिलहाल, शाहनवाज की स्थिति को स्थिर बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *