• Sun. May 12th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने बताया चीन के साथ दोस्‍ती का सीक्रेट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 17 नवंबर को 9वें सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्‍ट्रीय सांस्कृतिक मंच के पूर्ण सत्र में चीन के साथ रिश्‍तों पर बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने कहा है कि रूस-चीन संबंध विश्वास के अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गए हैं, जो दोनों देशों के बीच सफल सहयोग का आधार है। पुतिन ने कहा कि रूस-चीन संबंध अभूतपूर्व ऊंचाई और गुणवत्ता पर पहुंच गए हैं, जिसमें दोनों देशों के बीच विश्वास का स्तर भी शामिल है। रूस और चीन के बीच बातचीत रचनात्मक है और वैश्विक स्थिति की स्थिरता में योगदान करती है।पुतिन ने यह भी कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच पुलों के निर्माण के बिना, रूस-चीन सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी साकार नहीं किया जा सकता। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हमेशा द्विपक्षीय संबंधों में संस्कृति, शिक्षा, खेल और अन्य मुद्दों को बहुत महत्व देते हैं, जो दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान के बेहद महत्वपूर्ण घटक हैं। रूसी और चीनी लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति में गहरी रुचि है और उन्हें विश्वास है कि 2024-2025 रूस-चीन सांस्कृतिक वर्ष सफल होगा।9वां सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्‍ट्रीय सांस्कृतिक मंच शनिवार तक चलेगा। इसमें चीन, इटली, यूनाइटेड किंगडम और तुर्किए जैसे देश शामिल हैं। इन बाकी देशों के प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, शिक्षा और विरासत संरक्षण पर सहयोग पर चर्चा की है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग अमेरिका के दौरे से लौटे हैं। जिनपिंग छह साल के बाद अमेरिका गए थे।अमेरिकी मीडिया के मुताबिक शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन की मीटिंग से पहले रूस ने दो महाशक्तियों के बीच भूराजनीतिक खाई को बढ़ा दिया था। चीन के साथ अपने गठबंधन को देखते हुए, रूस ने बातचीत पर करीब से नजर रखी। साथ ही रूस की तरफ से बाइडन और जिनपिंग के बाद अमेरिका और चीन के सहयोग पर ठंडी प्रतिक्रिया मिलने की आशंका भी जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *