• Mon. May 20th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

pTron Reflect MaxPro और Reflect Flash स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 999 रुपये से शुरू

pTron ने भारत में Reflect MaxPro और Reflect Flash स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी हैं। ये मेड इन इंडिया स्मार्टवॉच है। इनकी कीमत 1,500 रुपये से कम है। इन दोनों में से Reflect Flash ज्यादा प्रीमियम है। इसमें राउंड और फुल-टच डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, Reflect MaxPro को मेटल फ्रेम डिजाइन, क्राउन और कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है।pTron Reflect MaxPro और Reflect Flash को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Reflect MaxPro की कीमत 999 रुपये है। इसे ब्लैक, गोल्ड, ब्लू, सिल्वर, पिंक और ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, Reflect Flash स्मार्टवॉच की कीमत 1,399 रुपये है। इसे ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और सिल्वर कलर में उपलब्ध है।pTron Reflect MaxPro में 2.05 इंच का 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। Reflect Flash की बात करें तो इसमें 1.32 इंच का 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इनकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इनका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। MaxPro की बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 15 दिन का है। इसकी बैटरी 3 घंटे में चार्ज हो जाती है। एक बार के चार्ज में यह 5 दिन तक साथ दे सकती है। वहीं, Flash की बात करें तो इसका स्टैंडबाय टाइम 10 दिन तक का है। फास्ट चार्जिंग का समय बराबर है।इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर, 24×7 हेल्थ ट्रैकिंग, स्पोर्ट्स मोड के साथ स्लीप ट्रैकर भी दिया गया है। इसके साथ ही इमरजेंसी कॉल और अलर्ट के साथ लिंक्डइन, ट्विटर, मैसेज, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप की नोटिफिकेशन्स का एक्सेस मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *