• Fri. May 17th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

विजेताओं को राष्ट्रपति ने दिये पुरस्कार, वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल की तरह इस साल 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आगाज हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवॉर्ड की घोषणा दो महीने पहले यानी 24 अगस्त को हो चुकी थी।ऐसे में आज देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार समारोह हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। जहां बेस्‍ट एक्‍टर का सम्मान अल्‍लू अर्जुन को मिला तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेज आलिया भट्ट और कृति सेनन को मिला। आइए डालते हैं इस अवॉर्ड सेरेमनी पर एक नजर।बॉलीवुड एक्ट्रेस को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड मिला। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आलिया को यह सम्मान दिया, जिसमें प्रशस्ति पत्र शामिल था। एक्ट्रेस ने इस खुशी में कहा- मेरे दिल में आभारी हूं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने का सम्मान और संजय लीला भंसाली को विशेष धन्यवाद। बता दें, इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी वाली बेज कलर की खूबसूरत साड़ी को चुना। एक्ट्रेस की यह साड़ी  फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की है।इस बार आलिया भट्ट के अलावा हिंदी सिनेमा में दूसरा बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कृति सेनन को मिला है। कृति को फिल्म ‘मिमी’ के लिए यह अवॉर्ड मिला, जिसमें प्रशस्ति पत्र शामिल था। इस खास मौके पर कृति ने बेहद सिंपल और इंडियन लुक में नजर आईं।अदाकारा ने प्लेन और बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी। इस पर उन्होंने बालों का जूड़ा बनाकर गजरा लगाया हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा- एक दशक के भीतर राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना बहुत बड़ी बात है। मैं खुश महसूस कर रहा हूं।साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। अल्लू अर्जुन ने यह पुरस्कार फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड में प्रशस्ति पत्र शामिल था। इस दौरान अभिनेता ने व्हाइट आउटफिट पहने नजर आए। इस लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने शेड्स लगाए हुए थे। एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह क्षण शब्दों से परे है। मैं वास्तव में विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस मौके पर एक्ट्रेस ब्लैक एंड गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आई। इस खुशी पर एक्ट्रेस और डायरेक्टर  विवेक ने आतंकवाद से पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि दी।अभिनेता पंकज त्रिपाठी को भी इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसे देखकर वह थोड़ी भावुक हुई। बता दें, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हुई वहीदा रहमान को प्रशस्ति पत्र और शॉल दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *