• Mon. May 13th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

मारुति ने 2023 में रिकॉर्ड 20 लाख प्लस कारें बेचीं

भारत के कई ऑटोमेकर्स ने दिसंबर 2023 के सेल्स के आंकड़े जारी किए हैं। इनमें मारुति सुजुकी इंडिया ने एक महीने में टोटल 1,37,551 गाड़ियां बेची हैं। यह एक साल पहले यानी दिसंबर 2022 की तुलना में 1.28% कम है। तब कंपनी ने 1,39,347 गाड़ियां बेची थी।मारुति सुजुकी ने पहली बार किसी कैलेंडर वर्ष (1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक) में 20 लाख से ज्यादा व्हीकल्स की सेल की है। इसके अलावा कंपनी ने 2,69,046 यूनिट व्हीकल्स बाहर भेजकर किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट का भी रिकॉर्ड बनाया है।बजाज, हुंडई और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी पिछले साल दिसंबर के सेल्स आंकड़े जारी किए हैं। दिसंबर में बजाज ने 3,26,806 व्हीकल्स बेचे हैं। सालाना आधार पर इसमें 16% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं हुंडई और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 6,02,11 और 35,171 गाड़ियों की सेल की है।देश की सबसे बड़ी कार कंपनी की बात करें, तो पैसेंजर व्हीकल्स, कॉमर्शियल व्हीकल्स और थर्ड पार्टी सप्लाई को मिलाकर टोटल डोमेस्टिक सेल दिसंबर 2023 में 1,10,667 रही है। दिसंबर 2022 में कंपनी ने इन सेगमेंट्स में 1,17,551 गाड़ियां बेची थीं। कंपनी की डोमेस्टिक सेल में सालाना आधार पर 5.86% की गिरावट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *