• Mon. May 20th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी होंडा की कारें

होंडा ने तीन महीने पहले अपनी पहली मिड साइज SUV ‘एलिवेट’ 10.99 लाख रुपए के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया था।होंडा कार्स इंडिया जनवरी से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने जा रही है। लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट के प्रेशर को कम करने के लिए कंपनी दाम बढ़ा रही है। जैपनीज कार मैन्युफैक्चरर इंडियन मार्केट में तीन मॉडल – एलिवेट, सिटी और अमेज बेचती है।न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल ने अगले महीने से अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किस मॉडल पर कितनी राशि बढ़ाई जाएगी इसे महीने के अंत तक अंतिम रूप दिया जाएगा। कुणाल ने ये भी बताया कि नए मॉडल एलिवेट, को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।जापानी कार मेकर होंडा ने तीन महीने पहले भारत में अपनी पहली मिड साइज SUV ‘एलिवेट’ लॉन्च की थी। कंपनी ने कार को इस साल 6 जून को अनवील किया था। कंपनी का दावा है कि कार एक लीटर पेट्रोल में 17 किलोमीटर का माइलेज देती है। कार को 10.99 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शो-रूम) की शुरुआती कीमत में पेश किया था।UV लॉन्च करना है, जिसमें एलिवेट का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल है। इलेक्ट्रिक एलिवेट के 2026 तक आने की उम्मीद है। होंडा के पास अभी कोई SUV नहीं है, जिसके चलते भी कंपनी को नुकसान हो रहा है।कंपनी ने इसी साल अपनी आखिरी SUV होंडा WR-V का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इससे पहले कंपनी अपनी दो अन्य SUV होंडा CR-V और BR-V भी बंद कर चुकी है।इससे पहले मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और ऑडी इंडिया ने भी जनवरी 2024 में अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की की घोषणा की थी। इनके अलावा मर्सिडीज-बेंज इंडिया जनवरी से अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *