• Mon. May 20th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन ₹75,999 में लॉन्च:भारत में पहली स्मार्टवॉच भी पेश की

गूगल ने बुधवार को अपने सालाना इवेंट में पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो फोन लॉन्च किए। इनकी शुरुआती कीमत 75,999 और 1,06,999 रुपए है। वहीं, गूगल ने ₹39,900 की शुरुआती कीमत में पिक्सल वॉच 2 भी लॉन्च की है। ये भारत में कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है।गूगल अपने फोन्स पर 7 साल यानी 2030 तक सपोर्ट देगा।। इसमें OS अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट, फीचर ड्रॉप और AI इनोवेशन मिलेंगे। गूगल का दावा है कि वह इतने लंबे समय तक अपडेट देने वाली पहली कंपनी है। गूगल के डिवाइस भारत में फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल हैं।पिक्सल 8 में रियर कैमरा: 50MP + 12MP दिया गया है। फ्रंट कैमरा : 10.5MP का है। वहीं पिक्सल 8 प्रो में रियर कैमरा: 50MP + 48MP + 48MP और फ्रंट कैमरा: 10.5MP दिया गया है। दोनों फोन में टेंसर G3 प्रोसेसर मिलेगा। फोन की डिजाइन में भी चेंज है।गूगल की पिक्सल वॉच 2 में पर्सनलाइज्ड हेल्थ, फिटनेस, सेफ्टी और प्रोडक्टविटी फीचर्स मिलेंगे। इसमें स्लीप ट्रैकिंग, हाई एंड लो हार्ट रेट नोटिफिकेशन, डेली रेडीनेस स्कोर, फॉल डिटेक्शन और इमरजेंसी SOS फीचर्स दिए गए हैं।इसमें गूगल असिस्टेंट, जीमेल, कैलेंडर और अन्य गूगल ऐप्स की सर्विस भी मिलेगी। इसकी बैटरी लाइफ में सुधार किया गया है। यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ सिंगल चार्ज में 24 घंटे चलेगी। वॉच 2 के साथ 6 महीने की फिटबिट प्रीमियम मेंबरशिप फ्री मिलेगी।गूगल ने इवेंट से पहले हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 15 सीरीज का मजाक उड़ाया है। ‘बेस्ट फोन फॉरएवर’ नाम के एडवर्टाइजिंग कैंपेन में गूगल ने एपल के इवेंट के बारे में बात की। इसमें दावा किया कि एपल डिवाइस पिक्सल के लॉन्च से घबराए हुए हैं।’स्कैरी स्टोरी’ टाइटल वाले एडवर्टाइजिंग वीडियो में आईफोन पिक्सल से कहता है, ‘मैं अपने फ्यूचर को लेकर डरा हुआ हूं। आपका बड़ा लॉन्च इवेंट होने वाला है। आपको हर तरह का अटेंशन मिलने वाला है। लोग आपके AI फीचर्स और डिजाइन के बारे में बात करेंगे।इसके साथ ही वह कंपैरिजन करेंगे, सबसे अच्छा कैमरा किसके पास है? सबसे अच्छा AI किसके पास है?’ आईफोन पिक्सल से कहता है क्या होगा अगर तुम्हारा लॉन्च ज्यादा इनोवेटिव होगा?’बेस्ट फोन फॉरएवर’ नाम के एडवर्टाइजिंग कैंपेन में गूगल ने पिक्सल और आईफोन को बात करते हुए दिखाया है।अभी तक एपल ने गूगल के इन ऐड्स को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। गूगल पिछले 3 महीने से एपल के डिजाइन और फीचर्स को लेकर मजाक उड़ा रहा है। कंपनी ने पिक्सल फोल्ड और पिक्सल 7a के लॉन्चिंग के बाद भी आईफोन का मजाक उड़ाया था।अक्टूबर में गूगल हर साल अपने ‘मेड बाय गूगल’ इवेंट में पिक्सल फोन लॉन्च करता है। पहला पिक्सल फोन साल 2016 में लॉन्च किया गया था। इस साल का मेड बाय गूगल इवेंट न्यूयॉर्क में 4 अक्टूबर को भारतीय समय अनुसार शाम 07.30 बजे शुरू हुआ था। गूगल के यूट्यूब चैनल ‘मेड बाय गूगल’ पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की गई।एनालिस्ट फर्म आईडीसी के 2022 के एक डेटा के अनुसार, 2016 में पहला पिक्सल फोन रिलीज होने के बाद से गूगल ने कुल 2.76 करोड़ फोन ही बेचे। जबकि केवल 2021 में सैमसंग ने 27.2 करोड़ फोन बेचे। एपल ने इस दौरान 23.5 करोड़ फोन सेल किए। यानी गूगल इन कंपनियों से अभी काफी पीछे है।सीमित उपलब्धता पिक्सल फोन सभी देशों में उपलब्ध नहीं हैं। सर्विस सेंटर की भी परेशानी। फोन ऊंची कीमत पिक्सल फोन आम तौर पर अन्य एंड्रॉयड फोन की तुलना में ज्यादा महंगे। मार्केटिंग की कमी: अन्य मैन्युफैक्चरर्स की तरह मार्केटिंग पर उतना पैसा खर्च नहीं करना। आइडेंटिटी क्राइसिस गूगल के फोन की आईफोन और सैमसंग की तरह मजबूत पहचान नहीं। सॉफ्टवेयर इंटेनसिव अप्रोच: गूगल अपने फोन में एंड्रॉयड का प्योर वर्जन इस्तेमाल करता है।हालांकि इन चुनौतियों के बावजूद, पिक्सल फोन के लॉयल फैन्स की एक बड़ी संख्या है जो प्योर एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी की सराहना करते हैं। गूगल अब ज्यादा देशों में अपने पिक्सल फोन की उपलब्धता बढ़ा रहा है। इसके अलावा AI से लेकर कैमरे में बड़े बदलाव कर रहा है। इसलिए यह संभव है कि आने वाले सालों में पिक्सल फोन की बिक्री बढ़ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *