• Mon. May 20th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

 राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी सूची में पांच निर्दलीय, पार्टी ने घोषित किए 43 प्रत्याशियों के नाम

 राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें वर्तमान अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे पांच निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया गया है।सोनिया गांधी के निर्देश के बावजूद विधायक दल की बैठक में विधायकों को पहुंचने से रोकने वाले संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम दूसरी सूची में भी नहीं है। दोनों गहलोत के विश्वस्त माने जाते हैं। सूची में 13 मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है।भाजपा प्रत्याशियों की दो सूची आने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को 33 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम था। कांग्रेस 200 में से 76 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।रविवार को आई सूची में आईएएस पद से सेवानिवृत होने के बाद राजनीति में आए प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत से प्रत्याशी बनाया गया है। साफिया जुबेर के स्थान पर उनके पति कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। बाबूलाल नागर को दूदू, संयम लोढ़ा को सिरोही, ओमप्रकाश हुडला को महुआ, खुसबीर सिंह को मारवाड़ जंक्शन और लक्ष्मण मीना को बस्सी सीट से कांग्रेस का टिकट दिया गया है।चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को लालसोट, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सिविल लाइंस, आपदा मंत्री गोविंद राम मेघवाल को खाजूवाला, शिक्षामंत्री बीडी कल्ला को बीकानेर पूर्व से पार्टी ने उतारा है।परिवहन मंत्री बृजेंद्र को ओला, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव को कोटपुतली, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को डीग, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव को वैर, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को निम्बाहेड़ा, जगदीश जांगिड़ को सादुल शहर, गुरमित सिंह कुन्नर करणपुर, डूंगरराम गेदर को सुरतगढ़ से टिकट मिला है।कहां से मिला टिकट विनोद कुमार को हनुमानगढ़, सुशीला डूडी से नोखा, अनिल कुमार शर्मा को सरदारशहर, राजकुमार शर्मा को नवलगढ़, हाकमअली को फतेहपुर, सुरेश मोदी को नीम का थाना, अमिन कागजी को किशनपोल, रफीक खान को आदर्श नगर, लक्ष्मणमीणा को बस्सी, शकुंतला रावत को बानसूर, रोहित बोहरा को राजाखेड़ा, अशोक बैरवा को खंडार, नसीम अख्तर को पुष्कर, रघु शर्मा को केकडी, महेंद्र चौधरी को नांवा, सुखराम विश्नोई को सांचौर, मेवाराम को बाड़मेर, दयाराम परमार को खेरवाड़ा, पुष्कर लाल को मावली, रघुवीर मीणा को सलूंबर एवं अर्जुन लाल बामनिया को बांसवाड़ा से टिकट दिया गया है।

यहां देखिये कांग्रेस की दूसरी लिस्ट:

jagran
jagran

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा जैसे कद्दावर नेताओं के नाम शामिल थे।सनद रहे कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 200 में से 99 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा को 73 सीटों पर सफलता मिली थी। बाद में कांग्रेस ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में बसपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार का गठन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *