• Mon. May 20th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत मंगलवार को बालिका एवं महिला सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन उपनिदेशक महिला अधिकारिता, जोधपुर श्री फरसाराम विश्नोई ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़ी सेक्टर 2 में बालिका एवं महिला सुरक्षा के लिए पुलिस शक्ति केन्द्र के सहयोग से विद्यालय की बालिकाओ के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। साथ ही, बालिकाओं की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूकता रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़ी से महिला थाना पश्चिम तक निकाली गई। रैली को निरीक्षक पुलिस रेणु ठाकुर ने सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं सिग्नेचर कैम्पेन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के परामर्शदाता श्रीमती रेखा वैष्णव, प्रेमलता, अंजलासिह, किरण शर्मा, रूपम चौधरी एवं प्रर्मिला सोनी ने किया।जिला हब एपावरमेंट ऑफ वूमन के जेंडर स्पेशलिस्ट श्री कानाराम सारण ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटियानाड़ी आठ मील में बालिका एवं महिला सुरक्षा के लिए विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। साथ बालिकाओं की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यकम में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं सिग्नेचर कैम्पेन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के परामर्शदाता श्रीमती निशा सेजू, प्रिया पंवार व भावना गौड ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *