• Fri. May 17th, 2024

लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी ...

करवा चौथ पर अनिल कपूर के घर लगा एक्ट्रेसेस का तांता

 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री धूमधाम से करवा चौथ मना कर रही है। हर साल अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर अपने घर फेस्टिवल को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी उन्होंने करवा चौथ का सेलिब्रेशन रखा है और लगभग पूरे बॉलीवुड को इनवाइट किया है।अनिल कपूर के घर कई जानी-मानी हस्तियां करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंच चुकी है। इनमें शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत से लेकर बबीता कपूर तक कई सेलेब्स का नाम शामिल है।शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सुनीता कपूर के घर के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में कई एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं और पूजा शुरू करते हुए दिख रही हैं। ज्यादातर एक्ट्रेस ने रेड कलर साड़ी को सेलिब्रेशन के लिए चुना। आइए देखते हैं, कौन- कौन अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पहुंची भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा भी पूजा की थाली लिए पहुंची। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी भी नजर आईपूजा की थाल लिए शिल्पा शेट्टी, पिंक और रेड कलर की खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आईं। सुनीता कपूर के घर पहुंचकर उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी किया।सुनील शेट्टी की पत्नी मन्ना शेट्टी ने भी इस करवा चौथ सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *